Congress President Election Results: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का नतीजा आ गया है, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 7,897 वोट मिले हैं। इसके अलावा शशि थरूर को भी 1,000 से ज्यादा वोट मिले हैं। बता दें कि करीब 24 साल बाद ऐसा हुआ है, जब गैर गांधी परिवार वाले किसी नेता के हाथ में कांग्रेस की कमान गई है।
मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में कई बड़े नेताओं ने मिलकर उनको बधाई दी है। इसी सिलसिले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी।
अभी पढ़ें – दिव्यांग के साथ अत्याचार को लेकर CM शिवराज का ऐक्शन, ADM को तत्काल हटाने के दिए निर्देश
सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दिल्ली स्थित उनके निवास पर मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।”
विदित है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर माना जा रहा था कि उन्हें पार्टी हाईकमान की ओर से भी समर्थन मिला है। यही वजह है कि ज्यादातर अन्य नेताओं का समर्थन भी उन्हें ही मिला है। कर्नाटक से 9 बार विधायक रहने और कई बार सांसद रहने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे को गांधी परिवार के वफादार नेताओं में शुमार किया जाता है।
बता दें कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए मतगणना सुबह 10 बजे से AICC मुख्यालय में शुरू हुई थी। मतगणना खत्म होने के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष का ऐलान किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को देश भर में स्थापित 68 मतदान केंद्रों पर सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी समेत 9000 डेलिगेट्स ने पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए वोट किया था।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
49 mins agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
59 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
3 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
5 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
5 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
6 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines