हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Congress President Election: अशोक गहलोत बनेंगे खड़गे के प्रस्तावक, आज नामांकन की लास्ट डेट

विज्ञापन
अशोक गहलोत बनेंगे खड़गे के प्रस्तावक

Congress President Election: शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का औपचारिक ऐलान कर दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के एलान के बाद दिग्विजय सिंह रेस से बाहर हो गए हैं और उन्होंने खड़गे को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

अभी पढ़ें – Congress President Election: आखिर में आए और बन गए सबसे बड़े दावेदार, जानें कौन हैं मल्लिकार्जुन खड़गे

हालांकि पार्टी के और नेताओं के मैदान में शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। साथ ही, पार्टी को राजस्थान में नेतृत्व के सवाल को निर्णायक रूप से सुलझाना बाकी है।

विज्ञापन

इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा है कि, “हमारे वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खड़गे जी के नामांकन का निर्णय लिया है, मैं उनके लिए प्रस्तावक बनूंगा।”

 

अभी पढ़ें – शशि थरूर के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने दाखिल किया नामांकन, रेस से बाहर हुए दिग्विजय

विज्ञापन

बता दें कि राजस्थान में हुए सियासी ड्रामे के बाद सीएम गहलोत 28 सितंबर की रात से ही दिल्ली में डटे हुए हैं। कल उन्होंने सोनिया गाँधी से भी मुलाकात की है और सारे घटनाक्रम पर माफ़ी मांगी है। इसके बाद उनके सीएम पद को लेकर भी संशय बना हुआ है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

(Phentermine)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola