हाथ में उस्तरा, बंदर जैसी ड्रेस, उछल-कूद : MP विधानसभा में ऐसे क्यों पहुंचे कांग्रेस MLAs?

मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकों ने किसान और युवाओं के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. (एमपी से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

MP Congress Protest

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों ने सरकार को ऐसे घेरा.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ अजीब प्रदर्शन किया. जुन्नारदेव से कांग्रेस विधायक सुनील उईके बंदर की ड्रेस पहनकर विधानसभा पहुंचे थे. उनके हाथ में एक उस्तरा था. विधानसभा परिसर के बाहर जब दूसरे विधायक विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे तो वे उछल-कूद कर रहे थे. ये कांग्रेस विधायक सरकार के खिलाफ खाद समेत किसानों और युवाओं के कई मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे. कांग्रेस विधायकों के हाथ में सरकार विरोधी नारे लिखे पोस्टर भी थे. उन पोस्टर्स पर लिखा था, ‘जनसेवा मित्रों की नियुक्ति पर उस्तरा चला’, ‘बेरोजगारी बढ़ी, उम्मीदें टूटी’, ‘जनता की जेब पर चला उस्तरा’.

विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस विधायकों ने नुक्कड़ नाटक भी किया. इस दौरान बंदर के ड्रेस पहने कांग्रेस विधायक उछल कूद करते रहे. उन्होंने इसे सरकार और सिस्टम का प्रतीक बताया.

Advertisment

क्या हैं कांग्रेस का कहना?

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बंदर रूपी सरकार, किसान, युवा के मुद्दे, स्वास्थ सेवाओं और कानून व्यवस्था पर उस्तरा चला रही है.

विज्ञापन

साथ ही उमंग सिंघार ने कहा कि “ये बंदर के हाथ में उस्तरा…कहावत का सांकेतिक प्रदर्शन है. भाजपा सरकार के हाथ में सत्ता का उस्तरा आ जाने से वह प्रदेश की जनता के हितों को लगातार चोट पहुंचा रही है. बंदर रूपी भाजपा सरकार के हाथ में उस्तरा आ गया है, और वह युवाओं के रोजगार, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और किसानों के अधिकारों पर बेरहमी से उस्तरा चला रही है.”

भाजपा ने कैसे किया पलटवार?

कांग्रेस विधायकों के बंदर बनकर विरोध करने पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि “कांग्रेस विधायकों को नौटंकी कंपनी में शामिल हो जाना चाहिए. बच्चों की एग्जाम के बाद छुट्टी होने वाली है. गांव-गांव में नौटंकी कंपनी अच्छी चलेगी. विधानसभा में आकर नौटंकी करना और विधानसभा की गरिमा को तार-तार करना ये कांग्रेस की आदत हो गई है.”

विज्ञापन

वहीं, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने जैसे-तैसे जो 25-50 विधायक चुने हैं, मेहरबानी करके बंदर न बनें. जनता के वोट की कीमत समझें, उस्तरा हाथ में न लें. देशभर में जितने आपको वोट मिले उससे ज्यादा तो हमने आयुष्मान कार्ड बना दिये. जितने कांग्रेस के टोटल वोटर नहीं हैं, उससे ज्यादा हमने प्रधानमंत्री आवास बनवा दिए. ये नाटक नौटंकी विधानसभा में न करें.”

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ