Congress Gaurav Yatra: प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा की अगुवाई में निकली गौरव यात्रा, भाजपा को लिया निशाने पर
Edited By Nirmal Pareek

Congress Gaurav Yatra
Edited By Nirmal Pareek

Congress Gaurav Yatra
के जे श्रीवत्सन, सीकर: आजादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस के द्वारा आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सीकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गौरव तिरंगा पदयात्रा प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अगुवाई में निकाली गई। यात्रा जिला कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने पुष्पांजलि अर्पित कर रवाना हुई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा शुक्रवार को सीकर शहर पहुंची। इसके बाद यात्रा कार्यकर्ताओं के जत्थे के रुप में रवाना हुई। शनिवार को यात्रा गोरिया से पलसाना पहुंचेगी।
इधर, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने इस दौरान केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। डोटासरा ने कहा कि कुछ लोग आजादी के समय मौजूद नहीं थे। लेकिन वह अब देश के संविधान को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कांग्रेस पार्टी हर जिले में तिरंगा यात्रा निकाल रही है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.