---विज्ञापन---

CM Ashok Gehlot: आखिर क्यों सीएम अशोक गहलोत ने 2 दिन पहले बंधवाया रक्षासूत्र? जानें 3 कारण

CM Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर से सुर्खियों में है। लेकिन सीएम गहलोत इस बार किसी राजनीतिक कारण से नहीं बल्कि पारिवारिक कारण के चर्चा में आए है। दरअसल सीएम गहलोत ने रक्षबंधन के 2 पहले ही अपनी बहन से हाथों पर राखी बंधवाई है। पत्नी संग रात में बड़ी […]

CM Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर से सुर्खियों में है। लेकिन सीएम गहलोत इस बार किसी राजनीतिक कारण से नहीं बल्कि पारिवारिक कारण के चर्चा में आए है। दरअसल सीएम गहलोत ने रक्षबंधन के 2 पहले ही अपनी बहन से हाथों पर राखी बंधवाई है।

पत्नी संग रात में बड़ी बहन के घर पहुंचे सीएम

जानकारी के अनुसार, सीएम गहलोत सोमवार रात जोधपुर में बड़ी बहन के घर पत्नी के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने रक्षाबंधन के 2 दिन पहले ही अपनी बहन से राखी बंधवाई और उनका आर्शीवाद लिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: महिला को इतना गहरा प्यार, अस्पताल में दिखा ‘चमत्कार’, एक साथ बच्चे जन्मे चार, डॉक्टर ने कही ये बात

समय से पहले राखी बंधवाने का कारण

त्योहार के दो दिन पहले सीएम के राखी बंधवाने के 3 बड़े कारण है।

---विज्ञापन---

1. भद्र काल: रक्षाबंधन का मुहुर्त 30 अगस्त से शुरू हो रहा है और उसी के साथ भद्रा काल भी शुरू हो रहा है। शास्त्रों की माने तो भद्रा काल में राखी बांधने की रस्म नहीं जाती।

2. सीएम की बहन की बिगड़ती तबियत: बताया जा रहा है सीएम बहन की तबियत नासाज रहती है। जैसा कि हम जानते हैं कि रक्षाबंधन का मुहुर्त 30 अगस्त की रात 9 बजे से लेकर 31 अगस्त की सुबह 7 बजे तक है। ऐसे में सीएम अपनी बहन को रात में परेशान नहीं करना चाहते थे।

---विज्ञापन---

3. विधानसभा चुनाव: राज्य में जल्द ही विभानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसको सीएम काफी बिजी है। इसलिए उन्होंने समय से दो दिन पहले ही बहन से राखी बंधवा ली।

सीएम की बहन के संग तस्वीरें वायरल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी बड़ी बहन की रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों के बीच भाई-बहन की इस जोड़ी को खूब प्यार मिल रहा है। साथ ही तस्वीरों को लोग काफी लाइक कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

(richmondartmuseum.org)

---विज्ञापन---
First published on: Aug 29, 2023 12:17 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola