---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

महिला को इतना गहरा प्यार, अस्पताल में दिखा ‘चमत्कार’, एक साथ बच्चे जन्मे चार, डॉक्टर ने कही ये बात

Tonk City News: राजस्थान के टोंक शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। मां समेत चारों बच्चें पूरी तरह स्वास्थ्य है और डॉक्टरों की निरगानी में है। यह घटना रविवार सुबह की है। महिला के एक साथ 4 बच्चों को […]

---विज्ञापन---

Tonk City News: राजस्थान के टोंक शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। मां समेत चारों बच्चें पूरी तरह स्वास्थ्य है और डॉक्टरों की निरगानी में है। यह घटना रविवार सुबह की है। महिला के एक साथ 4 बच्चों को देने की बात पूरे क्षेत्र में फैल गई है।

आयुष्मान अस्पताल में हुई डिलीवरी

महिला ने शहर के जेल रोड पर स्थित आयुष्मान अस्पताल में अपने चारों बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर ने बताया कि महिला को लेबर पेन शनिवार रात को शुरू हुआ। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया है। फिर रविवार को सुबह 6 बजे महिला का सिजेरियन कर 4 बच्चों (2 लड़की और 2 लड़को) की डिलीवरी की गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Jodhpur Encounter: हिस्ट्रीशीटर के साथ पुलिस की मुठभेड़, अब अस्पताल पड़ा आरोपी

डॉक्टरों की देखरेख में जच्चा-बच्चा

अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि महिला और उसके चारों बच्चे पूरी स्वस्थ्य है। वो सभी डॉक्टरों की निगरानी में है। फिलहाल मां के एक ही बच्चे रखा गया है, बाकी के तीन बच्चों को सरकारी जनाना अस्पताल के नवजात बच्चों की SNCU में मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रखा गया है।

---विज्ञापन---

महिला का परिचय

अस्पताल की संचालक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शालिनी अग्रवाल ने बताया कि महिला वजीरपुरा की रहने वाली किरण कवर हैं, चार पहले उनकी शादी मोहन सिंह से हुई थी। 10 महीने पहले किरण अस्पताल में परामर्श के लिए आई थी। आज बच्चों के जन्म के बाद से दोनों के परिवारों में खुशी की लहर है। साथ ही ये खबर पूरे क्षेत्रभर में फैल गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 28, 2023 12:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola