Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी में ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के सिपाही दीपंकर बराह ने खुद को सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दीपंकर मूल रूप से असम के जिला विश्वनाथ के रहने वाले थे। वह एनटीपीसी के गेट नंबर 3 पर बने चेकिंग पॉइंट पर ड्यूटी पर तैनात थे। आज सोमवार को उन्होंने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
पत्नी से हुआ था विवाद
पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि सिपाही का पत्नी से विवाद हुआ था। पूर्व में भी दंपति के बीच कई बार विवाद हो चुका था। इस वजह से सिपाही मानसिक तनाव में रहता था। आज विवाद होने के बाद उसने खुद को सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार को दी गई सूचना
इस घटना के बाद सीआईएसएफ के उच्च अधिकारियों की तरफ से मामले की सूचना सिपाही के परिवार को दे दी गई है। फिलहाल पत्नी से पूछताछ की गई है। सर्विस राइफल से हुई इस घटना के बाद सीआईएसएफ की विजिलेंस टीम ने नजर बनाई हुई है।
फिंगरप्रिंट का कराया जा सकता है मिलान
सिपाही के परिजन अगर इस मामले में जांच की मांग करते हैं तो सर्विस राइफल पर मौजूद फिंगरप्रिंट का सिपाही के फिंगरप्रिंट से मिलान कराया जाएगा। इसके अलावा गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की भी फुटेज खंगाली जा रही है। परिवार को हर तरीके के साक्ष्य सौंपे जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के किसान बाइक से निकालेंगे तिरंगा यात्रा
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
26 mins agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
51 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
14 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
16 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines