मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नितेश राणे ने चेतावनी दी कि पुणे में कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों को याद रखना चाहिए कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि शुक्रवार को पुणे में पीएफआई की ओर से आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” का नारा लगाया गया था, जिस पर भाजपा और महाराष्ट्र सरकार की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि कार्रवाई की जाएगी।
अभी पढ़ें – Telangana: टोल प्लाजा पर टीआरएस नेताओं की कर्मचारियों से फाइट, तोड़फोड़ का वीडियो वायरल
दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
उधर, महाराष्ट्र भाजपा के विधायक नितेश राणे ने ट्वीट किया, “पुणे में पीएफआई के समर्थन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के लिए.. चुन चुन के मारेंगे.. इतना याद रखना! बाद में राणे ने नारे वाला वीडियो भी शेयर किया और महाराष्ट्र सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
एक अन्य भाजपा विधायक राम सतपुते ने नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि पुणे पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। उधर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस तरह के नारे राज्य में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, जबकि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस नारे लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
अभी पढ़ें – अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 10 राज्यों में NIA की छापेमारी, 100 से ज्यादा PFI वर्कर्स अरेस्ट
पुणे पुलिस ने कहा- मामले की जांच जारी है
पीएफआई ने हाल ही में संगठन पर देशव्यापी छापेमारी और उसके कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा करने के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने करीब 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पुणे पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस उपायुक्त सागर पाटिल ने कहा कि हमने पहले ही अवैध रूप से इकट्ठा होने के लिए पीएफआई सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हम नारेबाजी के मामले को देख रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
22 mins agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
34 mins agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
39 mins agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
43 mins agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 hr ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 hr ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines