Chiranjeevi Scheme: प्रदेश की जनता को निशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई चिरंजीवी योजना से अब तक हजारों लोगों को फायदा मिल चुका है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर एक खबर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट में यह पूछा है कि चिरंजीवी योजना क्यों जरूरी है? गहलोत ने अपने ट्वीट में प्रतापपुरा की एक घटना का जिक्र करते हुए चिरंजीवी योजना के फायदे बताए हैं।
अभी पढ़ें – ललन सिंह की मांग, PFI पर बैन के सबूतों को सार्वजनिक करे मोदी सरकार, बताएं क्यों प्रतिबंध लगाया
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए बताया कि “प्रतापपुरा, अजमेर में 4 बच्चों सोनाराम गुर्जर, गोपाल गुर्जर, भोपराज गुर्जर, गोदाराम गुर्जर की डूबने से मृत्यु दुखद है। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। इन सभी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता दी जाएगी।
प्रदेशवासियों को मैं पुनः बताना चाहूंगा कि चिरंजीवी योजना में 10 लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा के साथ 5 लाख रुपए के दुर्घटना बीमा शामिल किया गया है जिससे आकस्मिक दुर्घटना की दुखद घड़ी में परिजनों को आर्थिक संबल मिल सके। प्रतापपुर, अजमेर के सभी मृतकों के परिवार चिरंजीवी योजना में शामिल हैं इसलिए उन्हें 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: आईपीएस मुकेश गुप्ता प्रमोशन मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए
योजना के अंतर्गत अभी तक दुर्घटना मृत्यु के शिकार 1007 मृतकों के परिजनों को 50.24 करोड़ रुपए सहायता राशि दी जा चुकी है। योजना में सड़क दुर्घटना, पानी में डूबना, ऊंचाई से गिरना, आग से जलना, करंट लगना, मकान गिरना इत्यादि दुर्घटनाओं से मृत्यु के प्रकरणों में सहायता राशि दी गई है।”
वहीं यह निर्णय भी लिया गया है कि अब चिकित्सा विभाग के न सिर्फ सभी सरकारी दस्तावेजों में योजना का लोगो लगेगा बल्कि मेल और अन्य माध्यमों से जारी होने वाले दस्तावेजों पर भी चिरंजीवी योजना नजर आएगी। बता दें कि पिछले साल मजदूर दिवस यानी 1 मई से शुरु हुई मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को 17 माह पूरे हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
48 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
6 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
6 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
7 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
7 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines