रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पारंपरिक खेलों का महाकुंभ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभारंभ किया। 6 अक्टूबर से शुरू होकर 6 जनवरी 2023 तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में गांव से लेकर शहर तक, युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक प्रतिभागी होंगे।
पहली बार राज्यभर में होने जा रहा आयोजन
राजधानी के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत हो रही है। अब धान खरीदी की भी शुरुआत करना है।
17 अक्टूबर को न्याय योजनाओं की राशि का वितरण होगा। खेल व युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि छत्तीसगढ़ संस्कृति को आगे बढ़ाना है। ऐसा प्रयास अभी तक किसी ने नहीं किया, पहली बार ये प्रयास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं।
ओलंपिक के ब्रोशर का हुआ विमोचन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के ब्रोशर का विमोचन किया। इसमें छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की संपूर्ण जानकारी दी गई है। पहली बार आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है।
इसकी शुरुआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से शुरू होगी। इसके बाद जोन स्तर, फिर विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
बुजुर्ग से लेकर युवा तक हो सकते हैं शामिल
इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हो सकते हैं। यह प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक होगी। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा के साथ ही टीम एवं एकल स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी। इसमें दो श्रेणी में प्रतियोगिताएं होंगी।
दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं, वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है।
अभी पढ़ें – Rajasthan: सीएम गहलोत आज गुलाबी नगरी को देंगे बड़ी सौगात, हवासड़क एलिवेटेड रोड का करेंगे उद्घाटन
Video: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज, ओलंपिक में होंगे 14 तरह के पारंपरिक खेल
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
उपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
4 mins agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
46 mins agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
57 mins agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
3 hrs agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines