10वीं तक पढ़े-लिखे, गांव के पंच से CM तक...कौन हैं Vishnu Deo Sai, जो बने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

Vishnu Deo Sai Profile: छत्तीसगढ़ में बड़ा दांव खेलते हुए भाजपा ने एक नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया है। इस शख्स का नाम विष्णु देव साय है, जानिए उनके बारे में सब कुछ…

Chhattisgarh CM Vishu Dev Sai

Chhattisgarh CM Vishu Dev Sai

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Profile: छत्तीसगढ़ को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया। विष्णु देव साय प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। आज रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। बैठक में भाजपा के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित विधायकों ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया था। सभी की सहमति से ही उनके नाम का बतौर मुख्यमंत्री ऐलान किया गया है। इसके साथ ही भाजपा ने सभी पुराने चेहरों को दरकिनार कर, सभी विवादों और गुटबाजी को इग्नोर करके एक नए चेहरे को छत्तीसगढ़ की कमान सौंप दी। वे अजीत जोगी के बाद दूसरे आदिवासी शख्स हैं, जो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने।

विज्ञापन

विज्ञापन

आदिवासी समाज का बड़ा चेहरा विष्णु देव साय

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके रमन सिंह के करीबी हैं। वे प्रदेश के उस आदिवासी तबके आते हैं, जिसका प्रदेश की राजनीति में अहम योगदान होता है। वे 4 बार सांसद, 2 बार विधायक रह चुके हैं। मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। 2 बार छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं। इनके पास भाजपा संगठन में काम करने का काफी अच्छा और काफी लंबा अनुभव है। विष्णु देव कुनकुरी इलाके के बगिया गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

गांव का पंच बनकर शुरू किया राजनीतिक सफर

विष्णु देव ने 1989 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। वे अपने गांव बगिया के पंच बने। 1990 में निर्विरोध सरपंच चुने गए। 1990 में तपकरा से विधायक बने। 1998 तक वे मध्य प्रदेश विधानसभा सदस्य रहे। 1999 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद बने। 2006 में भाजपा ने उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। 2009 में फिर रायगढ़ लोकसभा से फिर सांसद बने। 2014 में तीसरी बार रायगढ़ से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। साथ ही पहली बार केंद्र में सत्तासीन हुई मोदी सरकार में उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्री का पद मिला।

विज्ञापन

4 बार सांसद रहे, फिर भी गांव में ही रहते

27 मई 2014 से 2019 तक विष्णु देव मंत्री पद पर रहे। 2 दिसंबर 2022 को वे राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बने। 8 जुलाई 2023 को उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। 2020 में वे प्रदेश अध्यक्ष बने। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे। इसी मजबूत राजनीतिक करियर की बदौलत भाजपा ने आज उन्हें छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी। 59 वर्षीय विष्णु देव साय के पिता का नाम राम प्रसाद साय और मां का नाम जशमनी देवी है। वे शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम कौशल्या देवी है। उनका एक बेटा और 2 बेटियां हैं। उनके बारे में खास बात यह है कि सांसद रहने के बावजूद विष्णु देव साय ने गांव नहीं छोड़ा, वे आज भी अपने गांव वाले घर में ही रहते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ