Chhattisgarh Farmers Development Roadmap: देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई राज्यवार चर्चा की पहल में सोमवार को छत्तीसगढ़ राज्य पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम कई उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली के कृषि भवन में आयोजित बैठक में पहुंचे। इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने DAP खाद की कमी को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के प्रस्ताव पर बागवानी और मक्का के क्षेत्र में विस्तार पर सहमति भी दी है।
छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र करेगी मदद
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में तिलहन, दलहन और बागवानी फसल को बढ़ावा देने सहित कृषि और किसान कल्याण से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मक्का और सोयाबीन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से किसानों पूरी मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ के किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहायता देती रहेगी।
यह भी पढ़ें: ‘स्कूल में पढ़ाई की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जाए’, बैठक में CM साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, तिलहन, दलहन, बागवानी, आयल पाम मिशन और नमो ड्रोन दीदी समेत भारत सरकार की बाकी योजनाओं के काम पर चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को केन्द्रीय स्तर पर कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश के कृषि विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिल-जुलकर काम करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
6 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines