'स्कूल में पढ़ाई की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जाए', बैठक में CM साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश

CM Vishnudev Sai Strict Instructions: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम साय ने विभाग के अधिकारियों को स्कूल की पढ़ाई की गुणवत्ता पर खास ध्यान देने का सख्त निर्देश दिया है।

CM Vishnudev Sai Strict Instructions

CM Vishnudev Sai Strict Instructions: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के स्कूल के विकास को लेकर लंबी चर्चा की। इसके साथ की सीएम साय ने अधिकारियों को शिक्षा उन्नति का मूल मंत्र भी दिया है। इस बैठक में सीएम साय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए स्कूल की पढ़ाई की गुणवत्ता पर खास ध्यान देने के लिए कहा है।

विज्ञापन

सीएम साय का अधिकारियों को निर्देश

इस समीक्षा बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने अधिकारियों से कहा कि शिक्षा उन्नति का मूल मंत्र है। प्रदेश के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी स्कूलों में अनुशासन बना रहे। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ग्राउंड लेवल पर जाकर स्कूलों में पढ़ाई-पढ़ाने की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करना का निर्देश दिया है। सीएम साय ने कलेक्टर को भी महीने में दो से तीन स्कूलों का दौरा कर निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

साय सरकार का लक्ष्य

सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य सुशासन और पारदर्शी प्रशासन है। राज्य सरकार की यह कोशिश होगी कि बच्चों को बेहतर स्कूल मिले, जहां उनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की गई हो। इसके साथ ही सीएम साय ने स्कूलों के जीर्णोद्धार कार्य की धीमी गति पर भी कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जर्जर स्कूलों के जीर्णोद्धार के काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर स्कूलों के काम की खुद मॉनिटरिंग करें। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को जल्द से डल्द दूर किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ