रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुई नक्सली घटनाओं का मास्टर माइंड रहे माओवादी को तेलंगाना में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पर एक करोड़ रुपए का इनाम था। बताया जा रहा है कि यह नक्सली तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल समेत साउथ के इलाकों में सक्रिय था।
हैदराबाद में करवाने गया था इलाज
गिरफ्तार किया गया आरोपी संजय दीपक राव उर्फ विजय नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का सदस्य है। दरअसल, नक्सली संजय पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और वह हैदराबाद के एक अस्पताल में अपना इलाज करवाने के लिए गया था। खुफिया सूत्रों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें-तेलंगाना में कांग्रेस की अहम बैठक; CM बघेल होंगे शामिल, विधानसभा चुनावों को लेकर बनेगी रणनीति
वारदातों के लिए रचता था साजिश
बताया जा रहा है कि नक्सली संजय तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक ट्राई जंक्शन का सचिव भी है। बस्तर के दंडकारण्य इलाके के नक्सलियों से लगातार संपर्क में था। सूत्रों के अनुसार, यह वारदातों के लिए साजिश रचने का काम करता था, और बस्तर के ताड़मेटला, रानी बोदली, झीरम में हुई नक्सली वारदातों का वह मास्टरमाइंड भी था। बड़ी नक्सल घटनाओं के लिए सेंट्रल कमेटी के सदस्यों सहित अन्य बड़े लीडर्स जो भी प्लानिंग बनाते थे ये उस टीम में शामिल रहता था।
बस्तर, के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम यहां से अपनी एक टीम भेजकर इससे पूछताछ करेंगे। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि, बस्तर में इसने और किन घटनाओं के लिए साजिश रची थी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines