तेलंगाना में कांग्रेस की अहम बैठक; CM बघेल होंगे शामिल, विधानसभा चुनावों को लेकर बनेगी रणनीति
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

रायपुर: कांग्रेस कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को हैदराबाद में होने जा रही है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल हैदराबाद के लिए रवाना हो रहे हैं। चुनाव की तैयारियों को लेकर इस बैठक में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता आ रहे हैं।
विपक्षी दलों के नए गठबंधन I.N.D.I.A. के अस्तित्व में आने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की यह पहली बैठक हो रही है। जानकारी के मुताबिक दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में भी चुनाव होने हैं, लिहाजा इन प्रदेशों से भी नेता हैदराबाद पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें-G-20 डेलीगेट्स का छत्तीसगढ़िया तोहफों से होगा स्वागत, सितंबर में होगी चौथे फ्रेमवर्क की वर्किंग ग्रुप मीटिंग
बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के सीनियर लीडर्स राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात हो सकती है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम घोषित हो सकते हैं। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठकें तो हुईं मगर दावेदारों के नाम को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका। कांग्रेस अब तक कई सीटों पर दावेदारों पर आम राय नहीं बना पाई है। दूसरी तरफ भाजपा ने 21 प्रत्याशियों के नाम जारी कर प्रचार शुरू कर दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: