Chhattisgarh Bijapur Naxalist Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें 7 माओवादी ढेर कर दिए गए हैं। यह मुठभेड़ मुलुगु जिले के इथुरुनगरम में हुई। मुलुग जिला छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर पड़ता है और तेलंगाना की सीमा से लगता है। एनकाउंटर की जानकारी मुलुगु जिला के SP डॉ. शबरीश ने दी है।
उन्होंने बताया कि चालपाका के पास वन क्षेत्र में हुई इस गोलीबारी में 7 माओवादी मारे गए। तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और माओवादी विरोधी दस्ते ने एक संयुक्त अभियान चलाया है। मरने वालों में माओवादियों के प्रमुख नेता भी शामिल हैं। सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।
शुक्रवार-शनिवार को 19 नक्सली गिरफ्तार किए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीजापुर में शुक्रवार और शनिवार को भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार को 13 नक्सली और शनिवार को 6 नक्सली गिरफ्तार किए गए थे। नक्सलियों के खिलाफ चले इस ऑपरेशन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 196वीं बटालियन शामिल रही। CRPF की कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन कोबरा की यूनिट ने भी इस ऑपरेशन में सहयोग दिया।
ऑपरेशन में CRPF का साथ लोकल पुलिस ने भी दिया। सभी 19 नक्सलियों को गलगाम, नडपल्ली और फुटापल्ली के जंगलों से पकड़ा गया। इनसे हथियार और माओवाद प्रचाकर सामग्री भी बरामद हुई। शुक्रवार को गिरफ्तार हुए 13 नक्सलियों में से 3 नक्सली तर्रेम से पकड़े गए थे। 5-5 आवापल्ली और जांगला से दबोचे गए। कोसा पुनेम उर्फ हड़मा नामक नक्सली पर 2 लाख रुपये का इनाम था।
यह भी पढ़ें:Video: सऊदी अरब में खारिज, कई मुस्लिम देश भी खामोश, फिर भारत में वक्फ पर बवाल क्यों?
शनिवार को इन 6 नक्सलियों को दबोचा गया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को 21 साल की लक्ष्मण दूधी, 37 साल की देवा सोढ़ी, 42 साल के नरसिम्मा सुंकर ऊर्फ नरसिम्हा शंकर, 29 साल के मोहन राव आऊल, 25 साल के पुरनागराज शुकर और 28 साल के गोपाल सुंकर को पकड़ा गया। यह सभी जनमिलिशिया सदस्य थे।
यह भी पढ़ें:4 साल के बच्चे को जिंदा जलाया, कोर्ट ने फांसी का फरमान सुनाया; जानें क्यों हैवान बना था शख्स?
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines