हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मेरे 1500 रुपये राशन पर खर्च कर दिए...' ईंट से पीट-पीट कर 60 साल की मां को मारा डाला

Son Brutality Killed Mother For Rs 1500 in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बेटे ने 1500 रुपये वापस देने पर अपनी मां को ईट से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और जंगल में छिप गया।

विज्ञापन

Son Brutality Killed Mother For Rs 1500 in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से मां-बेटे प्यार भरे रिश्ते को कंलकित करने वाला मामला सामने आया है। एक मां की ममता पर 1500 रुपये का वजन भारी पड़ गया। दरअसल यहां एक बेटे ने सिर्फ 1500 रुपये के लिए अपनी मां को ईंट से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कुछ घंटों की तलाश के बाद आरोपी बेटे को धर दबोचा।

मां को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

यह मामला बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के पटैता ग्राम पंचायत का है। आरोपी बेटे की पहचान प्रेम यादव उर्फ सलसलहा यादव के रूप में हुई है। कोटा थाना की पुलिस ने बताया कि 29 मई को उन्हें जानकारी मिली कि पटैता ग्राम पंचायत के कोरीपारा में एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। शुरुआती जांच में परिजनों से पता चला कि महिला के बेटे ने ही अपनी मां को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतारा है। मृतक महिला की पहचान कुंती बाई (60) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: ‘भीषण गर्मी के भीच सुरक्षित रहें, सतर्क रहें, अपना और अपनों ख्याल रखें’ छत्तीसगढ़ CM साय का जनता को खास मैसेज

मां ने राशन पर खर्च कर दिए 1500 रुपये

महिला के परिजनों ने बताया कि आरोपी सलसलहा यादव अपनी मां की हत्या करने के बाद जंगल की तरफ भाग गया। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने जंगल को चारों तरफ घेर लिया और लगातार 2 घंटे तक खोजबीन अभियान चलाया। इसके बाद से पुलिस ने पटैता-कोरी जंगल से अरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने मां कुंती बाई से अपने 1500 रुपये मांगे थे। इस पर मां ने कहा कि पैसे राशन खरीदने में खर्च हो गए। मां का यह जवाब सुनते ही बेटा आग बबूला हो गया और पैसे न देने पर ईट से मां को मारने लगा। बेटा का गुस्सा इतना तेज था कि उनसे ईट से मार-मार मां की जान की ले ली। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें