रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना के चलते किसान अब धान के बदले दूसरी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। कुछ समय पहले तक छत्तीसगढ़ के किसान धान की फसल के अलावा दूसरी फसलों के बारे में सोचते भी नहीं थे। यह योजना किसानों के लिए शासन की महत्वाकांक्षा योजना में से एक है।
अन्य फसलों की उपज के लिए मिल रहा प्रोत्साहन
इसी क्रम में हम बात कर रहे हैं बेमेतरा जिले के विकासखंड बेरला के ग्राम पंचायत पतोरा निवासी एन कुमार साहू से। एन कुमार बताते हैं कि इनके द्वारा कुल 2.06 हेक्टेयर जमीन में कृषि का कार्य किया जाता है। योजना से पूर्व कृषक द्वारा केवल धान की खेती की जाती थी। परंतु शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू होने के पश्चात कृषक के द्वारा 1.60 हेक्टेयर में पपीता एवं सब्जी तथा केवल 0.42 हेक्टेयर में धान की खेती की जाती है। धान की खेती से अन्य फसलों की खेती हेतु प्रोत्साहन राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्राप्त हुआ। कृषक को कुल 69000 रुपये शासन के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्राप्त हुआ है।
यह भी पढ़ें-आधे हुए बिजली के बिल तो फैला लाखों परिवारों की जिंदगी में उजाला; इस सरकारी स्कीम का कमाल है ये सुविधा
फसल चक्र होने से मिट्टी की उर्वराशक्ति में हुई वृद्धि
किसान बताते हैं कि धान के अलावा दूसरी फसल अपनाने से उनकी आय में वृद्धि हुई है एवं फसल चक्र होने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति में भी वृद्धि हुई है। इसके साथ-साथ खेती की वैज्ञानिक विधियों को किसानों के द्वारा अपनाया जा रहा है। जिससे कृषक के आर्थिक एवं सामाजिक स्तर में सुधार हुआ है। कृषक ने शासन को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को उनकी उपज की सही कीमत दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना सफल है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
19 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines