Chhattisgarh: युवाओं में नंबर प्लेट को लेकर अनोखे शौक, किसी ने लिखवाया 'जिद्दी' किसी का 'बाबा', पुलिस ने 45 का चालान काटा

Raipur Traffic Police Campaign, Traffic Police, Chhattisgarh Government, Chhattisgarh News, Raipur news
विज्ञापन

Raipur Traffic Police Campaign: छत्तीसगढ़ की रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ियों पर बिना नंबर और डिजाइनर नंबर प्लेट लगवाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। जिसमें कई गाड़ियां तो ऐसी हैं, जिनके नंबर प्लेट में नंबर ही नहीं लिखे मिले बल्कि उसकी जगह नाम लिखा हुआ है। एक बुलेट मालिक ने अपनी गाड़ी के पिछले नंबर प्लेट पर ‘जिद्दी’ लिखवाया था। तो, वहीं दूसरी ओर एक स्कूटी वाले ने सामने की नंबर प्लेट पर ‘बाबा’ लिखवा रखा था।

मन मुताबिक नंबर लिखवाकर घूम रहे चालक

रायपुर ट्रैफिक पुलिस वाहनों के नंबर प्लेट को लेकर चेकिंग अभियान चला रही है। ये जांच शहर के कई चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर हो रही है। अपने अभियान के तहत पुलिस ने पिछले 3 दिनों के भीतर ही 45 वाहन चालकों पर एक्शन लिया है। पुलिस को कार्रवाई में एक वाहन मालिक की SUV के नंबर प्लेट पर 3 लिखा दिखा, इसके अलावा कई अन्य लोग भी अपने मन मुताबिक नंबर लिखवाकर गाड़ी के साथ शहर में घूम रहे हैं। ऐसी सभी गाड़ियों के खिलाफ जांच कर चालान काटा जा रहा है।

विज्ञापन

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई

बता दें कि इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तो सख्त कार्रवाई कर ही रही है साथ ही उन गाड़ियों के खिलाफ भी एक्शन ले रही है, जिनके नंबर प्लेट पर नंबर की जगह कुछ और लिखा हुआ है।

स्पष्ट तरीके से नंबर लिखवाएं

इसके साथ ही रायपुर पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यह अपील कि है कि वे अपनी गाड़ियों के नंबर प्लेट पर नंबर के अतिरिक्त कोई भी नाम, पदनाम या किसी और नंबर का उपयोग न करें बल्कि तय नियमों के तहत स्पष्ट तरीके से नंबर लिखवाएं। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ