छत्तीसगढ़ के 33 हजार से ज्यादा श्रमिकों को साय सरकार की सौगात, श्रम मंत्री ने दी मंजूरी

Chhattisgarh Labor Minister Lakhan Lal Devangan: छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने राज्य के 33 हजार से ज्यादा निर्माणी श्रमिकों और उनके परिवारों को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में 14 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक सौगात दी है।

Chhattisgarh Labor Minister Lakhan Lal Devangan

Chhattisgarh Labor Minister Lakhan Lal Devangan: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों की जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रही है। सीएम साय का मानना है कि प्रदेश के सभी लोगों के बेहतर जीवन मिलना चाहिए, फिर चाहे वह व्यक्ति किसी भी वर्ग का क्यों न हो। इसी मुहिम के तहत प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने राज्य के 33 हजार से ज्यादा निर्माणी श्रमिकों और उनके परिवारों को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में 14 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक सौगात दी है।

विज्ञापन

डीबीटी से दिए जाएंगे पैसे

प्रदेश के श्रम मंत्री ने अलग-अलग विभागीय योजनाओं के तहत श्रमिक परिवारों के हितग्राहियों के लिए 14 करोड़ 47 लाख 44 हजार 709 रुपये की मंजूरी दी है। ये पैसे श्रम विभाग की तरफ से श्रमिकों और उनके परिजनों को डीबीटी के जरिए दिए जाएंगे। श्रमिकों को ये पैसे सरकार की तरफ से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं के तहत दिए जाएंगे।

विज्ञापन

श्रमिकों के लिए संचालित योजनाएं

बता दें कि श्रम विभाग की तरफ से प्रदेश में निर्माणी श्रमिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता, नोनी सशक्तिकरण योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता योजना चलाई जा रही है। इन योजनाओं के तहत राज्य सरकार निर्माण श्रमिकों के बच्चों को गणवेश, पुस्तक, कॉपी और छात्रवृत्ति जैसी सहयता देती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नोनी बाबू शिक्षा सहायता योजना, आवास सहायता योजना, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना समेत बाकी सभी योजनाओं के तहत सीधे निर्माणी श्रमिकों को सीधे लाभान्वित किए जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ