रायपुर: छत्तीसगढ़ की रायपुर कोतवाली पुलिस ने एक SUV से 355 किलो चांदी बरामद की है। जिसकी कीमत लगभग पौने 3 करोड़ बताई जा रही है। चांदी स्पेशल पैकेट्स में भरकर आगरा से रायपुर लाई गई थी। जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की टीम जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर राज्य में अवैध परिवहन को रोकने के लिए सख्त अभियान चला रही है, जिससे आए दिन तस्करों को पकड़ा जा रहा है।
आगरा के रहने वाले हैं सभी आरोपी
इस मामले में शामिल तीनों आरोपी मूल रूप से आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सूत्रों से पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां सदर बाजार में कुछ लोग बाहर से चांदी लेकर पहुंचे हैं। जिसके बाद घेराबंदी कर संदिग्ध कार की चेकिंग की गई तो उसमें 355 किलो चांदी बरामद हुई।
यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: डेंगू नियंत्रण को लेकर युद्ध स्तर पर जारी अभियान, सभी विभागों को किया गया अलर्ट
चांदी जब्त कर आरोपियों को किया गिरफ्तार
पकड़े गए तीनों आरोपी जिनका नाम संजय अग्रवाल, नाहर सिंह और रामकुमार सिंह है। पुलिस चेकिंग के दौरान जब इनसे चांदी से संबंधित कागजात मांगे गए तो वे कुछ नहीं दिखा सके। जिसके बाद पुलिस ने बरामद चांदी को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
4 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
7 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
11 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
11 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
15 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
15 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines