हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CM भूपेश ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किया 6 करोड़ का भुगतान, तीन लाख पशुपालक लाभान्वित

विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 99 लाख रुपए का भुगतान किया। इससे 3 लाख 9 हजार से अधिक ग्रामीण पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं अब तक हितग्राहियों को अब तक 380.27 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.2 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 41 लाख रुपए के अलावा गौठान समितियों को 94 लाख रुपए और महिला समूहों के खाते में 64 लाख रुपए की लाभांश राशि अंतरित की।

और पढ़िए – छठवें गायत्री कथा सम्मान की हुई घोषणा, इस कथाकारा को किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन

गोबर विक्रेताओं को अब तक 192.86 करोड़ रुपए का भुगतान और गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 169.41 करोड़ रुपए का भुगतान अब तक किया गया है।

पिछले पखवाड़े की तरह 1 से 15 दिसम्बर तक पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए प्रदेश के स्वावलंबी गौठनों ने कृषि विभाग की तुलना में अधिक राशि का भुगतान किया।

विज्ञापन

गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.41 करोड़ रुपए की राशि में से 2.75 करोड़ रुपए का भुगतान 4372 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से और 1.66 करोड़ रुपए का भुगतान कृषि विभाग द्वारा किया गया। स्वावलंबी गौठनों द्वारा अब तक 32.36 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola