रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 3 से 5 सितंबर तक रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम के समापन समारोह और अवॉर्ड सेरेमनी में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि और बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश और विदेश से भी फिल्में आई हैं।
फिल्म और कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही सरकार
फेस्टिवल के डायरेक्टर कुणाल शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में सरकार लगातार फिल्म और कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। यह आयोजन का लगातार दूसरा साल है। इसी कड़ी में एक बार फिर रायपुर आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल इतिहास रचने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस के फेस्टिवल के समापन समारोह में मुख्यमंत्री समेत बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री अमीषा पटेल भी शामिल होंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से नेचर फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन और एके एसोसिएट मिलकर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-राष्ट्रीय खेल दिवस पर रायगढ़ को मिलेगी आधुनिक स्टेडियम की सौगात
कॉम्पिटिशन में 80 से अधिक फिल्मों की होगी एंट्री
रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई बड़े कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम की आयोजक प्रीति उपाध्याय ने बताया कि रायपुर आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल में इस बार शार्ट फिल्म कॉम्पिटिशन में 80 से अधिक फिल्मों की एंट्री आई है। इंटरनेशनल फिल्मों में अमेरिका और ईरान से भी इस बार फिल्में आई हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines