रायपुर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आएंगे। इस दौरान राहुल रायपुर में आयोजित युवा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। राहुल का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर है। इस दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी चुनाव की चर्चा करेंगे और साथ ही पार्टी द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
जीत-हार की गणित बदल सकते हैं यूथ वोटर्स
चुनाव में इस बार सभी पार्टियों की नजर युवा वोट बैंक पर है। कहा जा रहा है कि युवा मतदाता प्रदेश में इस बार किसी भी पार्टी की जीत-हार का गणित बदल सकते हैं। राज्य में करीब 48 लाख ऐसे युवा वोटर्स हैं जिनकी उम्र 18 से 29 साल के बीच में है। इसलिए सभी पार्टियों के द्वारा युवाओं को रिझाने की पूरी कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा भी उसी रणनीति का हिस्सा है, क्योंकि राहुल को लेकर युवाओं में क्रेज बरकरार है। आयोजित युवा सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी सीधे तौर पर युवाओं जुड़ेंगे।
यह भी पढ़ें-सवा दो करोड़ से बदलेगी गांव की नुहार, खाद्य मंत्री भगत की पहल पर मिली फंड को मंजूरी
यूथ वोट बैंक पर फोकस करने की वजह-
राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या – 1.97 करोड़
पुरुष मतदाताओं की संख्या – 98.2 लाख
महिला मतदाताओं की संख्या – 98.5 लाख
दिव्यांग वोटर्स – 1.47 लाख
थर्ड जेंडर मतदाता- 762
फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या – 4 लाख 43 हजार
18 से 29 साल के बीच वोटर्स की संख्या – लगभग 48 लाख
सरकार ने युवाओं को लेकर वादों को पूरा किया
कांग्रेस ने युवाओं को लेकर अपने घोषणा पत्र में जारी बेरोजगारी भत्ते के वादे को पूरा करते हुए 1 लाख 22 हजार 625 युवाओं के खाते में पिछले 4 महीनों में लगभग 112 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि भत्ते के रूप में जारी किया है, तथा उनके शैक्षणिक स्तर पर हुनर की जानकारी लेकर प्रशिक्षण भी दिला रही है। चुनावी साल में सरकार ने पीएससी, शिक्षक, फॉरेस्ट गार्ड, पुलिस जैसे कई विभागों में बंपर भर्तियां निकाली हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
22 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines