Priyanka Gandhi Kanker Visit: छत्तीसगढ़ में विधानसभा तारीखों का ऐलान जल्द ही हो सकता है। ऐसे में पार्टियों के केंद्रीय मंत्री लगातार प्रदेश में चुनावी दौरा कर रहे हैं और इसी क्रम में एक बार फिर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज (शुक्रवार) को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका कांकेर नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी।
गोविंदपुर के खेल मैदान में सभा का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी सुबह 11.40 पर दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी और 12 बजे कांकेर के लिए रवाना होंगी। कांकेर के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में सुबह 11 बजे से सभा आयोजित होगी। महासम्मेलन को संबोधित करने के बाद दोपहर 3 बजे प्रियंका गांधी रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
यह भी पढ़ें- जो निष्पक्ष या आलोचना कर रहे, उन्हें जेल में ठूंसा जा रहा: सीएम बघेल
कार्यकर्ताओं को देंगी जीत का मंत्र
प्रियंका गांधी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नगरीय निकायों और पंचायतों में राज्य में कांग्रेस का दबदबा है। नगर-निगमों और नगर पंचायतों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने बढ़त बनाई है। इस चुनावी सभा के माध्यम ने प्रियंका कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी।
सीएम बघेल होंगे शामिल
सीएम भूपेश बघेल भी आज कांकेर में आयोजित ‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ में शामिल होंगे। सीएम इस समारोह में छत्तीसगढ़ में आदिवासी जनजीवन पर आधारित पुस्तिका-पुरखती कागजात और सामाजिक ताना-बाना का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर वे बस्तर मुक्ति संग्राम नामक तैयार की जा रही डाक्यूमेंट्री सीरीज का लोकार्पण और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की अधिकृत वेबसाइट का शुभारंभ भी करेंगे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines