प्रियंका गांधी का छत्‍तीसगढ़ दौरा आज, पंचायती राज महासम्मेलन में होंगी शामिल

Priyanka Gandhi, Panchayati Raj Mahasammelan, Kanker News, Chhattisgarh News, Congress, Assembly Elections
विज्ञापन

Priyanka Gandhi Kanker Visit: छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा तारीखों का ऐलान जल्द ही हो सकता है। ऐसे में पार्टियों के केंद्रीय मंत्री लगातार प्रदेश में चुनावी दौरा कर रहे हैं और इसी क्रम में एक बार फिर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज (शुक्रवार) को छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका कांकेर नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी।

गोविंदपुर के खेल मैदान में सभा का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी सुबह 11.40 पर दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी और 12 बजे कांकेर के लिए रवाना होंगी। कांकेर के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में सुबह 11 बजे से सभा आयोजित होगी। महासम्मेलन को संबोधित करने के बाद दोपहर 3 बजे प्रियंका गांधी रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को देंगी जीत का मंत्र

प्रियंका गांधी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नगरीय निकायों और पंचायतों में राज्य में कांग्रेस का दबदबा है। नगर-निगमों और नगर पंचायतों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने बढ़त बनाई है। इस चुनावी सभा के माध्यम ने प्रियंका कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी।

सीएम बघेल होंगे शामिल

सीएम भूपेश बघेल भी आज कांकेर में आयोजित ‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ में शामिल होंगे। सीएम इस समारोह में छत्तीसगढ़ में आदिवासी जनजीवन पर आधारित पुस्तिका-पुरखती कागजात और सामाजिक ताना-बाना का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर वे बस्तर मुक्ति संग्राम नामक तैयार की जा रही डाक्यूमेंट्री सीरीज का लोकार्पण और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की अधिकृत वेबसाइट का शुभारंभ भी करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ