PM Modi Chhattisgarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे नगरनार स्टील प्लांट देश को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे, इसके बाद वे यहां से लालबाग मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम इस दौरान 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पीएम मोदी के बस्तर दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर सड़क और सभा स्थल तक डीआरजी, सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल समेत करीब 5 हजार जवान तैनात हैं। बीडीएस और डॉग स्क्वायड की टीम भी लगातार सर्चिंग कर रही है। लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा स्थल में करीब 150 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों से लेकर पूरे सभा स्थल की निगरानी रखी जा रही है। मंच के पास ही एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर चीज पर नजर रखी जा रही है।
देंगे विकास कार्यों की सौगात
बताया जा रहा है कि 11 बजे से 11:30 तक प्रशासनिक कार्यक्रम चलेगा, उसके बाद पीएम यहां से लाल बाग मैदान में ही आयोजित आम सभा स्थल पहुंचेंगे। आम सभा के लिए 3 विशाल डोम बनाए गए हैं। इस मंच से वे नगरनार स्टील प्लांट, NMDC सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, जगदलपुर-किरंदुल रेलवे लाइन का दोहरीकरण सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: ‘भूपेश है तो भरोसा है’ का नारा लगाकर, कांग्रेस ने निकाली भरोसा यात्रा
एयरपोर्ट से सभास्थल तक मार्ग के दोनों ओर बांस-बल्ली का घेरा लगाया गया है, ताकि प्रधानमंत्री के काफिला गुजरने के दौरान कोई परेशानी न हो। पुलिस ने जनसभा में आने वाले लोगों की वाहनों की पार्किंग के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ सभा स्थल के मंच पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम का प्रभारी इन्हें ही बनाया गया है। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह समेत कुल 40 नेता मंच पर रहेंगे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 hr agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
4 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines