Chhattisgarh Bharosa Yatra: महात्मा गांधी  व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राज्य सरकार की नीतियों और एकजुटता का संदेश देने वाली यात्रा ‘कांग्रेस भरोसा यात्रा ‘ महासमुंद जिले के कांग्रेस भवन से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस की यह यात्रा संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के नेतृत्व में निकाली गई।

विज्ञापन

90 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही यात्रा

गांधी जयंती के अवसर पर आज प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा निकाली जा रही है। राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी में एकजुटता का संदेश के अलावा 15 साल के भाजपा सरकार की विफलताओं को बताने लिए कांग्रेस की भरोसा यात्रा निकाली गई। कांग्रेस की यह यात्रा कांग्रेस भवन से शुरू हुई, इस यात्रा की शुरुआत में सबसे पहले कांग्रेसी नेताओं ने गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया, उसके पश्चात यात्रा शहर के बिठोबा टाकिज से खरोरा पहुंची।

विज्ञापन

पांच वर्षों मे किए गए कार्यों को बताया गया

खरोरा से यह यात्रा नयापारा दलदली होते हुए बरौडा चौक से अपने पहले पडाव ग्राम परसकोल पहुंची। यहां से यह यात्रा ग्राम भुरका होते हुए लाफिनकला कला पहुंची जहां पर एक आमसभा कर विधायक विनोद सेवनलाल चन्द्राकर ने अपने सरकार के पांच वर्षों मे किये गए कार्यों को बताया। इसके बाद कांग्रेस की यह यात्रा लाफिनखुर्द होते हुए चिंगरौद पहुंचेगी, जहां भोजन करने के बाद बम्हनी होते हुए नांदगाव, बेलसोण्डा से वापस खरोरा में समाप्त होगी।

विज्ञापन

‘भूपेश है तो भरोसा है’ का लगता रहा नारा

इस पूरी यात्रा के दौरान ‘भूपेश है तो भरोसा है’ का नारा बुलंद होता रहा। कांग्रेस की यह भरोसा यात्रा जिले के चारों विधान सभाओं में निकाली गई। यह एक दिवसीय यात्रा प्रत्येक विधानसभा में 25 से 30 किमी तक गई। मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक व जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह यात्रा कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल मे किये गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने व भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल के विफलताओं को बताने के लिए निकाली गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ