हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस का तंज, पूरी ताकत लगाने के बाद भी 10 हजार लोग नहीं हुए एकत्रित

विज्ञापन

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है। पीसीसी प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि पीएम सिर्फ यहां भाजपा की चुनावी संभावनाओं को तलाशने आए थे लेकिन उनकी सभा में भीड़ न होना यह बताने के लिए काफी था कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री और भाजपा दोनों को नकार दिया।

कांग्रेस का दावा 10 हजार लोग भी नहीं हुए एकत्रित

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया था, और दावा किया था पीएम की सभा में 1 लाख लोग आएंगे लेकिन पूरी ताकत लगाने के बाद मोदी की सभा में 10 हजार लोग भी एकत्रित नहीं हुए। बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने मित्र अडानी के व्यापार को बढ़ाने के लिए यहां आए थे। प्रधानमंत्री ने जिस रेल कॉरीडोर का शिलान्यास किया वह छत्तीसगढ़ की जनता के लिए नहीं अपितु अडानी के फायदे के लिए था।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक; अब तक 2 लाख से अधिक महिलाओं का हुआ निःशुल्क इलाज

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने आवास और गरीबी के मामले में बोला झूठ

कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आवास और गरीबी के मामले में झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर एक बार फिर मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को तार-तार किया है। प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए था कि सीएम भूपेश बघेल ने पत्र लिखकर साढ़े सात लाख से अधिक आवासहीनों के लिए आवास की मांग की है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनैतिक दुर्भावनावश कांग्रेस सरकार पर गलत आरोप लगाया। ईडी भेजकर गलत कार्यवाही करवाया और फिर सरकार को बदनाम करने कोशिश की गई।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola