हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

14 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को रायगढ़ दौरे पर आएंगे। कार्यक्रम के मुताबिक पीएम दोपहर 2.15 बजे जिंदल एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से उतरेंगे। उसके बाद हेलिकॉप्टर से कोडातराई एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे। पीएम के आगमन को देखते हुए कोडातराई एयरपोर्ट के आसपास के एक किलोमीटर के इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

कार्यकर्ता घर-घर जाकर कार्यक्रम में शामिल होने का दे रहे निमंत्रण 

इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने के लिए कहा गया है। जिसे लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही जिला भाजपा घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही है। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम लगभग दो घंटे जिले में रहेंगे। इस दौरान रायगढ़ सारंगढ एनएच पर दोपहर दो घंटे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। पीएम की सभा के लिए में 4 अलग-अलग डोम बनाए गए हैं। खास बात ये है कि पीएम विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद खुली जीप से सीधे मंच तक पहुंचेंगे। इस बीच वे जनता के बीच भी जाएंगे।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत 1.46 लाख बच्चे हुए लाभान्वित

विज्ञापन

कोंडातराई में आम जनता को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी रायगढ़ दौरे के दौरान कोयला, रेल, ऊर्जा और स्वास्थ्य विभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के मंत्री भी मौजूद रहेंगे। सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी 3 बजे से 4 बजे तक कोंडातराई में आम जनता को संबोधित करेंगे। आम सभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे। पीएम मोदी के इसी महीने 28 सितंबर को बिलासपुर में भाजपा परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में आने की संभावना है।

(contentbeta.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola