गौरेला पेंड्रा मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के ऊपर बीती रात अवैध लकड़ी तस्करी करने वालों ने हमला कर दिया। मामला गौरेला थाने अंतर्गत सारबहरा स्टेशन रोड का है, जहां बहेलिया टोला के लकड़ी तस्कर जयकरण धनवार, विकास धनवार,विक्रम धनवार,छत्रपाल धवरिया और प्रदीप भैना अवैध रूप से लकड़ियों की तस्करी कर रहे थे। रात को ही सूचना मिलने पर गौरेला पटवारी भानू साय कोटवार दुर्गेश और नायाब तहसीलदार मौके पर कार्यवाही करने के लिए पहुंचे थे।
अभी पढ़ें – दिल्ली में पटाखे रखे, बेचे या फिर जलाए तो होगी सख्त कार्रवाई
गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले में अवैध लकड़ी कटाई एवं तस्करी की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के दौरान नायाब तहसीलदार अविनाश कुजूर को पटवारी भानु प्रताप से सूचना मिली कि सारबहरा स्टेशन रोड के पास नटवर सिंह एवं उसके साथियों द्वारा स्वयं की भूमि पर आम के पेड़ को कटवा कर तस्करी कर देर रात ट्रेक्टर में लोडकर आरामील गौरेला ले जा रहे थे।
इन्हें इसी बीच सारबहरा कोटवार एवं हल्का पटवारी द्वारा उन्हे रोकने पर ट्रैक्टर से भरी हुई लकड़ी को छोड़कर भाग गये जिसकी सूचना पटवारी द्वारा नायाब तहसीलदार अविनाश कुजुर घटनास्थल पहुंच कर लकड़ियों जब्ती एवं पंचनामा की कार्रवाई कर रहे थे। इसी बीच छत्रपाल धवरिया उर्फ छत्रू एवं प्रदीप मैना द्वारा मौके में पहुंचकर पंचनामा की कार्यवाही को रोकते हुये नायाब तहसीलदार एवं पटवारी,कोटवार के साथ मारपीट की।
इसकी सूचना नायब तहसीलदार ने गौरेला थाना प्रभारी युवराज तिवारी दी जो मौके पर पहुचकर आरोपियों को गौरेला थाना लेकर आयी। नायाब तहसीलदार ने बताया कि इनके ऊपर पूर्व में भी रेत मुरुम को लेकर कार्यवाही की गई थी जिसकी रंजिश के चलते कल रात को इन्होंने जानबूझकर हम लोगों के ऊपर हमला किया।
मामले में गौरेला थाने में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपियों के ऊपर धारा 147-IPC, 186-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 332-IPC, 341-IPC, 353-IPC, 506(B)-IPC की कार्यवाही की गई है। पांचों आरोपी छत्रपाल धवरिया , प्रदीप भैना , जयकरण धनवार , विक्रम धनवार , विकास धनवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। वही पुलिस ने एक ट्रैक्टर सहित आम के पेड़ की लकड़ियों को जब्त किया है ।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines