बीजापुर के जंगल में 11 घंटे चली मुठभेड़, 12 नक्सली मारे गए, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता

Naxal Encounter in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित एक जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच आज मुठभेड़ हो गई। घटना में कम से कम 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

Chhattisgarh Security Force Naxalites Operation

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में दो जवान शहीद।

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर आई है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार यह मुठभेड़ जिले के गंगलूर पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले पिडिया जंगल में हुई। 11 घंटे चले इस एनकाउंटर में 12 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस नक्सलियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक कुल 12 शव बरामद किए जा चुके हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके में कॉम्बिंग सघन कर दी है और सर्चिंग लगातार जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस एनकाउंटर को लेकर सुरक्षा बलों की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि मैं हमारे जवानों और वरिष्ठ अधिकारियों को शुभकामना देता हूं।

विज्ञापन

12 नक्सलियों के शव और हथियार हुए बरामद

जानकारी के अनुसार मुठभेड़ की शुरुआत शुक्रवार सुबह 6 बजे हुई थी। सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि इलाके में बड़े नक्सल लीडर मौजूद हैं जिसके आधार पर अभियान की शुरुआत की गई थी। ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षा बलों ने कहा कि अभियान ऐसे ही जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ