चुनाव आयोग के साथ INDIA गठबंधन ने की बैठक; अब किसकी शिकायत करने पहुंचा विपक्ष?

INDIA Alliance Meeting With ECI: देश में लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं और चौथे की तैयारी चल रही है। इस बीच शुक्रवार को INDIA गठबंधन के नेता वोटर परसेंटेज के प्रकाशन में हुई देरी को लेकर निर्वाचन आयोग के पास पहुंच गए। वीडियो में देखिए गठबंधन ने आयोग के सामने क्या-क्या मुद्दे रखे और कैसे आयोग को ही घेरने की कोशिश की।

Abhishek Manu Singhvi speaks to the media

INDIA Meets ECI : कांग्रेस के नेतृत्व वाला INDIA गठबंधन शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय निर्वाचन आयोग के पास पहुंचा। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु संघवी के नेतृत्व वाला विपक्षी प्रतिनिधिमंडल इस बैठक में भाजपा या किसी अन्य दल को लेकर नहीं बल्कि निर्वाचन आयोग के खिलाफ ही शिकायत लेकर पहुंचा था। बैठक के बाद संघवी ने बताया कि हमने आयोग की ओर से वोटर प्रतिशत के प्रकाशन में हुई देरी को लेकर सवाल उठाए।

इसके साथ ही संघवी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मामले में लगभग 11 शिकायतें की हैं। अप्रैल से मई हो गया है, चुनाव खत्म होने वाले हैं और निर्वाचन आयोग ने अभी तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया है। संघवी ने कहा कि मोदी और शाह ट्रायल पर बाद में होंगे, पहले निर्वाचन आयोग होगा। इस तरह के रुख से विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं जो देश के लिए ठीक नहीं है। देखिए इसका पूरा वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ