Chhattisgarh Future City: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विकास के लिए लगातार हरसंभव प्रयास पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास पर काम कर रही हैं। इसके अलावा सीएम विष्णुदेव साय के प्रयासों से नवा रायपुर के अटल नगर को अल्ट्रा-मॉडर्न फैसिलिटी वाला शहर बनने पर तेजी के साथ काम जारी है। नवा रायपुर अटल नगर को देश के मॉर्डन शहरों की लिस्ट में शामिल करने के लिए प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी पर लगातार काम कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की फ्यूचर सिटी
मंत्री ओपी चौधरी द्वारा राज्य की फ्यूचर सिटी को बनाने के लिए अलग-अलग सुविधाओं को ध्यान रखते हुए कई प्लान बनाए गए हैं। इसमें से एक प्लान सिटी में वॉटर सप्लाई को लेकर भी बनाया है। इस प्लान के तहत आने वाले 25 सालों तक नवा रायपुर अटल नगर के लोगों को बिना किसी परेशानी के पीने का पानी सप्लाई किया जाएगा। इस प्लान पर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्राधिकरण भविष्य में भूमिगत जल में कमी और बढ़ती जनसंख्या की मांग के अनुसार पीने का पानी उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: CG: सीएम विष्णुदेव साय की बिलासपुर और अंबिकापुर को बड़ी सौगात, रायपुर से शुरू हुई फ्लाइट सर्विस
109 करोड़ बिछाई जाएगी पानी की पाइप लाइन
इसके लिए एक नई पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जो अभनपुर के पास कोड़ापार से थनौद टीला एनीकट आएगा। यह पाइप लाइन की कुल लंबाई 16 किमी होगी। इसमें अनुमानित लागत करीब 109 करोड़ रुपये होगी। फिलहाल, नवा रायपुर अटल नगर में टीला एनीकट से पानी की सप्लाई की जाती है। लेकिन गर्मी के मौसम में यहां पानी की कमी हो जाती है। इसकी वजह से यहां एक प्राकृतिक खुली नहर के जरिए कोड़ापार से थनौद तक पानी की आपूर्ति की जाती है। कोड़ापार तक पानी रविशंकर जलाशय से आता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
7 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines