'ED भेजकर मोदी-शाह ने दिया बर्थडे गिफ्ट...', बोले- CM भूपेश बघेल, गहलोत ने कहा- भाजपा ने देश में बनाया तमाशा
Edited By Bhola Sharma

Chief Minister Bhupesh Baghel
Edited By Bhola Sharma

Chief Minister Bhupesh Baghel
Bhupesh Baghel On ED Raids in Chhattisgarh: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, कारोबारी विजय भाटिया के यहां छापेमारी की। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच वॉकयुद्ध शुरू हो गया है। सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने मेरे जन्मदिन पर मेरे करीबियों के यहां ईडी भेजकर अमूल्य तोहफा दिया है।
अहंकार ईश्वर का भोजन है.
इनकी अति का अंत जल्द होगा. pic.twitter.com/cyWpscyD7v— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 23, 2023
भूपेश बघेल ने बुधवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उन्होंने कहा कि जब हमारा राष्ट्रीय अधिवेशन था, तब भी आयोजकों के यहां छापे पड़े थे। यह छापेमारी लगातार चलती रही, जब तक हमारा अधिवेशन खत्म नहीं हो गया। अब आज मेरा जन्मदिन था तो मेरे सहयोगियों के यहां छापे मारे गए। पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह की तरफ से इससे बड़ा गिफ्ट क्या हो सकता है। भाजपा हार चुकी है। इसलिए ईडी, आईटी चुनाव लड़ रहे हैं। ये अपने निम्न स्तर पर उतर आए हैं।
भूपेश बघेल ने कहा कि आने वाले दिनों आईटी की 2-3 सौ टीम आने वाली है। भाजपा को प्रजातंत्र में विश्वास नहीं है। इन्हें समझना चाहिए कि हमेशा सत्ता में रहेंगे। रावण का भी अहंकार टूटा था। जनता देख रही है। अहंकार ईश्वर का भोजन है। इनकी अति का जल्द अंत होगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी!
मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे OSD सहित करीबियों के यहाँ ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 23, 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा है कि तमाशा बना रखा है सरकार या उसके नेताओं के खिलाफ बोलने वाले को देश विरोधी करार दे दिया जाता है ऐसे में उन्हें कभी कभी मन में इतना गुस्सा आता है कि सवाल उठता है कि देश में हो क्या रहा है?
सीएम गहलोत ने कहा कि अगर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हम नहीं बोलेंगे तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा। सीएम गहलोत ने आज जयपुर में हॉस्पिटल और मेडिकल संस्थानों से जुड़े भवनों के वर्चुअल लोकार्पण समारोह में अपने मन की यह बात कही।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: