हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'हमारी मुखबिरी की, तो लगा दिया ठिकाने...' बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के बाद नक्सलियों ने चस्पा किए पोस्टर

Maoists killed BJP worker in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में माओवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता पंचमदास मानिकपुरी की मंगलवार रात हत्या कर दी। हत्या के बाद गांव में माओवादियों ने गांव में पोस्टर भी चस्पा किए हैं। जिसमें उन पर मुखबिरी करने का आरोप है।

विज्ञापन
बीजेपी वर्कर की हत्या के बाद माओवादियों ने चस्पा किया पोस्टर.

Maoists killed BJP worker in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दंडवंड में मंगलवार रात 11 बजे माओवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता पंचमदास मानिकपुरी की हत्या कर दी। वे दंडवंड गांव में उपसरपंच थे। हत्या के बाद क्षेत्र में माओवादियों ने पोस्टर चस्पा कर पेम्फलेट भी फेंके। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता मानिकपुरी पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप है।

माओवादियों के द्वारा गांव में चस्पा किए पोस्टर पर लिखा है कि नारायणपुर जिला ग्राम दंडवंड पंचायत का भाजपा नेता उप सरपंच पंचमदास जनविरोधी भ्रष्टाचार और पुलिस मुखबिर गोपनीय सैनिक की तरह काम करता था। इसे लेकर उसे कई बार चेतावनी दी गई थी लेकिन नहीं सुधरने के कारण जनता के निर्णय पर हमारी पीएलजीए ने उसे मौत की सजा दी। इसके साथ ही उसमें भाजपा और आरएसएस विरोधी नारे भी लिखे गए हैं।

बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के बाद नक्सलियों ने कांग्रेस नेता अमित भद्र और सरपंच बिसेल नाग पर माइंस की दलाली का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी।  नक्सलियों ने ये बैनर अमित भद्र के घर से 100 मीटर दूर लगाया। बैनर में नक्सलियों ने भाजपा नेता सागर साहू और रतन दुबे की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए माइंस और ट्रक परिवहन बंद करने की बात कही है। इस बीच पुलिस ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। नक्सली कांग्रेस के दोनों नेताओं को पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 29 नक्सली ढेर, 3 जवान जख्मी

एक दिन पहले पहले सुरक्षाबलों ने मार गिराए 29 नक्सली

बता दें कि छत्तीसगढ़ में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इनमें नक्सली लीडर शंकर राव भी शामिल था। मुठभेड़ में बीएसएफ के इंस्पेक्टर रमेश चौधरी समेत 3 जवान घायल हो गए थे। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने मौके से 5 एके-47 भी बरामद की थी। डीआईजी इंटेलिजेंस आलोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच साढ़े 5 तक मुठभेड़ चली। पिछले कुछ दिनों से कांकेर क्षेत्र में नक्सलियों के होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिल रही थी इसके बाद पुलिस ने बीएसएफ ने ज्वाॅइन ऑपरेशन कर नक्सलियों को ढेर कर दिया।

ये भी पढ़ेंः पुलिस की अनोखी पहल, 5 लाख के साथ सरकारी नौकरी भी मिलेगी; जानिए क्या हैं शर्तें

डीआईजी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ यह कार्रवाई दोपहर 1 बजे शुरू हुई जो शाम को 7 बजकर 30 मिनट तक चली। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली शंकर राव और ललिता माड़वी पर 25-25 लाख का इनाम घोषित था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें