पुलिस की अनोखी पहल, 5 लाख के साथ सरकारी नौकरी भी मिलेगी; जानिए क्या हैं शर्तें

Kabirdham Police Agaist Naxalism: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने ऐलान किया है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसी जानकारी देता है जिसके आधार पर नक्सलियों की गिरफ्तारी या उनका एनकाउंटर होता है तो उसे 5 लाख रुपये के नकद इनाम के साथ-साथ सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। बता दें कि आज ही छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है जिसमें 29 नक्सली मारे गए हैं।

Chhattisgarh Security Force Naxalites Operation

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में दो जवान शहीद।

Kabirdham Police Unique Initiative Against Naxalism :  लोकसभा चुनाव की शुरुआत होने से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को हुई मुठभेड़ में 29 नक्सलियों की मौत होने की खबर सामने आई है। इसी बीच राज्य के कबीरधाम जिले में पुलिस ने बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मदद करने वालों को आर्थिक मदद के साथ-साथ सरकारी नौकरी भी देने की बात कही गई है।

विज्ञापन

कबीरधाम जिला मध्य प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है और नक्सल प्रभावित है। यहां पुलिस ने गांवों में पोस्टर बंटवाएं हैं। इनमें सूचना देने पर इनाम की बात लिखी है। बता दें कि इस  पहल के तहत पुलिस नक्सलियों पर लगाम लगाना चाहती है। पुलिस ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति नक्सलियों के बारे में जानकारी देता है और उसके आधार पर सूचना देने वाले को  शख्स को नकद राशि और नौकरी का इनाम दिया जाएगा। आगे जानिए कि ये इनाम पाने के लिए क्या करना होगा।

विज्ञापन

मारे गए नक्सली तो नौकरी भी मिलेगी!

पुलिस ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति नक्सलियों के बारे में कोई जानकारी देता है और उस जानकारी के आधार पर नक्सली मारे जाते हैं तो सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये का कैश इनाम और सरकारी नौकरी दी जाएगी। वहीं, अगर नक्सलियों का आत्मसमर्पण होता है तो नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सरकारी नौकरी के मामले में लोगों को आरक्षक के रूप में भर्ती किए जाने की तैयारी है। बता दें  कि पिछले दो दिनों से इस तरह के पोस्टर गांव-गांव में चिपकाए जा रहे हैं।

क्या बोले कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक

जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने इसे लेकर कहा कि हमने ऐसे पैंफलेट बंटवाए हैं। हमने नक्सल प्रभावित गांवों के लोगों के मोबाइल यूजर्स को व्हाट्सऐप पर भी मैसेज भेजे हैं। अगर ग्रामीणों की जानकारी से कोई नक्सली गिरफ्तार होता है या मारा जाता है तो जानकारी देने वाले को तुरंत 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह राशि केंद्र या राज्य की ओर से घोषित इनाम से अलग होगी। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ