Chhattisgarh Police Arrested Actor Manoj Rajpoot: छत्तीसगढ़ के बिल्डर और छॉलीवुड एक्टर मनोज राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक नाबालिग युवती से शादी का झांसा देकर 12 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मनोज छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गांव के जीरो शहर में हीरो’ के लीड एक्टर हैं।
निर्माता और निर्देशक है आरोपी एक्टर
मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर मनोज राजपूत के खिलाफ जीआरपी भिलाई-3 थाना में एक 29 साल की युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मनोज पहले रियल एस्टेट के कारोबार में था, बाद में उसने छॉलीवुड (छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री) में एंट्री ली। वह निर्माता और निर्देशक भी है।
एक्टर पर क्या आरोप हैं?
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मनोज राजपूत से उसका अफेयर साल 2011 यानी पिछले 12 सालों से चल रहा है। उस समय वह नाबालिग थी। शादी का वादा कर एक्टर पिछले कई सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने धारा 376, पॉक्सो और 377 एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने बताया कि शादी की बात पर एक्टर हमेशा उसे टाल देता था। अब उसने साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: पास होना है तो 30 हजार दो या रिलेशन बनाओ, प्रोफेसर की अश्लील चैट दिखा छात्रा ने दर्ज करवाई FIR
धोखाधड़ी के आरोप में जा चुका है जेल
इससे पहले, मनोज जमीन की धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा काट चुका है। उस पर दुर्ग में नागपुर हाईवे टोल प्लाजा के आगे कई सौ एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग करने का भी आरोप है, जिसपर दुर्ग निगम ने तोड़ फोड़ की कार्रवाई की थी। जीआरपी भिलाई-3 थाना प्रभारी बीके बोरझा ने बताया कि घटना के समय युवती नाबालिग थी। उसकी उम्र 16 साल थी। इसलिए मनोज राजपूत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: 15 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना किया शुरू, बाद में बनीं 6 बार CM; कौन थी वह महिला?
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines