---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

16 साल की लड़की से 12 साल तक किया दुष्कर्म, एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Actor Manoj Rajpoot Arrested: पुलिस ने एक्टर मनोज राजपूत को गिरफ्तार किया है। उस पर नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। इससे पहले भी, एक्टर धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है।

Chhattisgarh Police Arrested Actor Manoj Rajpoot: छत्तीसगढ़ के बिल्डर और छॉलीवुड एक्टर मनोज राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक नाबालिग युवती से शादी का झांसा देकर 12 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मनोज छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गांव के जीरो शहर में हीरो’ के लीड एक्टर हैं।

निर्माता और निर्देशक है आरोपी एक्टर

मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर मनोज राजपूत के खिलाफ जीआरपी भिलाई-3 थाना में एक 29 साल की युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मनोज पहले रियल एस्टेट के कारोबार में था, बाद में उसने छॉलीवुड (छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री) में एंट्री ली। वह निर्माता और निर्देशक भी है।

---विज्ञापन---

एक्टर पर क्या आरोप हैं?

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मनोज राजपूत से उसका अफेयर साल 2011 यानी पिछले 12 सालों से चल रहा है। उस समय वह नाबालिग थी। शादी का वादा कर एक्टर पिछले कई सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने धारा 376, पॉक्सो और 377 एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने बताया कि शादी की बात पर एक्टर हमेशा उसे टाल देता था। अब उसने साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पास होना है तो 30 हजार दो या रिलेशन बनाओ, प्रोफेसर की अश्लील चैट दिखा छात्रा ने दर्ज करवाई FIR

धोखाधड़ी के आरोप में जा चुका है जेल

इससे पहले, मनोज जमीन की धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा काट चुका है। उस पर दुर्ग में नागपुर हाईवे टोल प्लाजा के आगे कई सौ एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग करने का भी आरोप है, जिसपर दुर्ग निगम ने तोड़ फोड़ की कार्रवाई की थी। जीआरपी भिलाई-3 थाना प्रभारी बीके बोरझा ने बताया कि घटना के समय युवती नाबालिग थी। उसकी उम्र 16 साल थी। इसलिए मनोज राजपूत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 15 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना किया शुरू, बाद में बनीं 6 बार CM; कौन थी वह महिला?

First published on: Feb 24, 2024 10:14 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola