Chhattisgarh: भिलाई में बने प्रदेश के सबसे बड़े जू मैत्री बाग में जल्द नए वन्य प्राणि आ सकते हैं। मैत्री बाग में काफी लम्बे वक्त से वन्य प्राणियों को नहीं लाया गया। जिस वजह से बाग में नए वन्य जीवों की संख्या में कमी आई है। वन्य प्राणियों की संख्या कम होने के कारण यहां आये पर्यटकों में निराशा देखने को मिलती थी। पर अब मैत्री बाग जू के खाली पिंजरों में जल्द ही नए वन्य प्राणियों को रखा जाएगा। जू प्रबंधन रायपुर में बने जंगल सफारी से नए जानवरों को लाने की प्लानिंग कर रहा है।
कोविड के वक्त से ही यहां बंगाल टाइगर, गुजरात लायन और लेपर्ड की संख्या कम हो गई है। जिसके बाद से ये फैसला जू प्रबंधन द्वारा लिया गया है। जू प्रबंधन का ये फैसला पर्यटकों को मैत्री बाग की ओर आकर्षित करने वाला है। 51 साल पुराने इस बाग को सोवियत रुस और भारत की दोस्ती के प्रतीक में बनाया गया था। इस बाग में पर्यटकों को सफेद शेर, मगरमच्छ, स्नेक, लेपर्ड, मंकी, बर्ड जैसे कई पंक्षी और वन्य जीव आकर्षित करते हैं। संयुक्त मध्यप्रदेश में मैत्री बाग को सबसे बड़े चिड़ियाघर के रुप में जाना जाता था। इसे भिलाई इस्पात संयंत्र ने 1972 में बनाया गया था। मैत्री बाग जू आज भी छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा जू है।
रायपुर जंगल सफारी में बनी बात
मैत्री बाग जू प्रबंधन और बीएसपी हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट के डीजीएम डॉ एनके जैन ने बताया, वन्य प्राणि एक्सचेंज के लिए दुसरे चिड़ियाघरो में भी बात की है। जू प्रबंधन को ऐसी उम्मीद है कि रायपुर के जंगल सफारी में बात बन सकती है। जू प्रबंधन की टीम अगले सप्ताह रायपुर के जंगल सफारी जाएगी। अगर रायपुर जंगल सफारी के प्रबंधक एक्सचेंज की बात पर तैयार हो गए, तो जल्द ही दोनों जगह के वन्य प्राणि आपस में एक्सचेंज करें जाएंगे। जाहिर है, मैत्री बाग जू प्रबंधन का ये फैसला कई नए पर्यटकों को जू आने के लिए प्रोत्साहित करने वाला है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
10 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
13 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
16 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
17 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
20 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
21 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines