Mahtari Vandan Yojana Registration: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार अपने चुनावी घोषणापत्र के अनुसार राज्य में महतारी वंदन योजना शुरू करने जा रही है। प्रदेश की महिलाओं को इस योजना के तहत 1 मार्च 2024 से पैसे मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा महिलाओं का पंजीयन शुरू हो गया है। राज्य के हर जिल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मैदानी अमलों की मदद से घर-घर जाकर सर्वे करवाया जा रहा है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं का ऑफलाइन आवेदन भरवाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया गया है।
ग्राम पंचायतों में लगाए गए शिविर
ग्राम पंचायतों में लगाए गए महतारी वंदन योजना शिविर में महिलाओं का ऑफलाइन आवेदन भरने के दौरान अगर किसी महिला के दस्तावेजों में कोई कमी है तो उस कमी शिविर में ही सही कर दिया जा रहा है। गांव-गांव में भरे जा रहे यह ऑफलाइन आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि विभाग ने महतारी वंदन योजना के 10 हजार फॉर्म ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। बता दें कि महतारी वंदन योजना का लाभ सिर्फ 21 साल या फिर उससे अधिक उम्र की विधवा, तलाकशुदा और त्यागी हुई महिलाएं ही उठा सकती है। राज्य सरकार महतारी वंदन योजना के तहत इन महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए हर महीने जमा करवाएगी।
यह भी पढ़ें: मार्च से लागू होगी महतारी वंदन योजना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
महतारी वंदन योजना के आवेदन की प्रक्रियां 5 फरवरी से शुरू हो गई, योग्य माहिलाएं इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की आखिरी 20 फरवरी, 2024 तक की हैं। सरकार की तरफ से आवेदनकर्ताओं की लिस्ट 21 फरवरी 2024 को जारी होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट: mahtarivandan.cgstate.gov.in पर विजिट करना होगा। यहां अधिसूचना के आधार पर आप अपना आवेदन कर सकती हैं
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines