मार्च से लागू होगी महतारी वंदन योजना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये

Mahtari Vandan Yojana Details: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना 1 मार्च से लागू की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे है। 

Mahtari Vandan Yojana

महतारी वंदन योजना

Mahtari Vandan Yojana Details: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार अपना चुनावी वादा पूरा करने जा रही है। भाजपा के चुनावी घोषणापत्र के तहत प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार की तरफ से इस योजना 1 मार्च 2024 से लागू कर दी जाएगी। इस योजना के साथ छत्तीसगढ़ सरकार महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है। महतारी वंदन योजना का लाभ सिर्फ वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी उम्र 21 साल या फिर उससे अधिक हो। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ विधवा, तलाकशुदा और त्यागी हुई महिलाएं भी उठा सकती हैं।

विज्ञापन

महतारी वंदन योजना के लाभ

बता दें कि इस महतारी वंदन योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे। महिलाओं इन पैसों का भुगतान डीबीटी के जरिए से किया जाएगा। महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2024 से शुरू होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आदेवन कर सकती हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2024 हैं। इसकी प्रोविजनल लिस्ट 21 से 25 फरवरी तक रिलीज की जा सकती है। योजना को लेकर नॉटिफिकेशन 1 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

ऑनलाईन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको योजना की वेबसाइट: mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाना होगा। यहां अधिसूचना के आधार पर आप अपना आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत और स्थानीय निकायों द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र का होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा वेरिफिकेशन के लिए महिलाओं के पास खुद का राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और निवास प्रमाण पत्र का होना भी जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ