Mahasamund Crime News: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, डीलर सहित 6 अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

Mahasamund Crime News

Mahasamund Crime News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। एक ऑटो डिलर सहित 6 अंतर्राज्यीय बाइक चोरों को महासमुंद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 18 बाइक जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, बाइक चोरों ने रायपुर और महासमुंद के अलग-अलग इलाकों से मोटर साइकिल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर रही है। आगे और कई खुलासा होने की आशंका जताई जा रही है। ये कार्रवाई साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ