हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

अपहरण किया, गाड़ी चढ़ाई और फिर पत्थर से सिर को कुचल दिया... कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिलदहला देने वाली घटना सामने आया है। यहां युवक का अपहरण कर उसके सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Korba News: युवक का अपहरण कर उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh News Youth Killed In Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामना आया है। यहां युवक का अपहरण कर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। युवक की लाश जंगल में मिली पड़ी मिली। इससे हड़कंप मच गया है।

बदमाशों ने पत्थर से कुचला सिर

मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात बदमाशों ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के बहाने युवक को फोन कर बुलाया था। युवक के ऊपर पहले उसी की गाड़ी चढ़ाई गई। इसके बाद उसका सिर पत्थरों से कुचल दिया।

विज्ञापन

गनियारी के जंगल में मिली लाश

बताया जाता है कि युवक भाड़े पर वाहन चलाना चलाता था। उसकी लाश गनियारी के जंगल में पड़ी मिली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर मौके पर पहुंची करतला थाना पुलिस जांच में जुट गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM और उनकी कैबिनेट कब करेगी राम मंदिर अयोध्या के दर्शन, प्रोग्राम की जानकारी आई सामने

नवाडीह सेंद्रीपाली गांव का रहने वाला था युवक

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से एक बोलेरो वाहन को बरामद किया है। बताया जाता है कि मृतक युवक का नाम अमित कुमार साहू था। वह नवाडीह सेंद्रीपाली गांव का रहने वाला था। उसकी उम्र 35 साल थी।

9 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन

बता दें कि बस्तर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने 9 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मामला उसरीबेड़ा गांव का है।

यह भी पढ़ें: ‘छत्तीसगढ़ में बनेगा धर्मांतरण विरोधी कानून’, शिक्षा मंत्री बोले- 33 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola