'छत्तीसगढ़ में बनेगा धर्मांतरण विरोधी कानून', शिक्षा मंत्री बोले- 33 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

Chhattisgarh News :  छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने शिक्षा से लेकर कई सेक्टरों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार ने कहा कि छत्तीसगढ़ को देश-दुनिया में एक अलग पहचान देंगे।

Chhattisgarh Education Minister Brijmohan Agarwal

छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा को किया संबोधित।

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में अब पहली क्लास से ही अंग्रेजी की पढ़ाई होगी। प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में इसकी शुरुआत होगी। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून बनेगा। इसी सत्र में इसका विधेयक लाया जाएगा।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार पांच शक्ति पीठ की परियोजना लाएगी। प्रदेश में फिर से राजिम कुंभ कल्प की शुरुआत होगी। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में कुंभ को खत्म कर दिया था।

विज्ञापन

अयोध्या, पुरी और तिरुपति में बनाए जाएंगे छत्तीसगढ़ धाम

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कल्चर कनेक्ट योजना के तहत अयोध्या, जगन्नाथ पुरी, तिरुपति में छत्तीसगढ़ धाम बनाएगी। अगर कोई मानसरोवर जाना चाहता है तो उसे एक लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही प्रदेश में प्रधानमंत्री लोक कला महोत्सव होगा। उन्होंने प्रदेश में भारत भवन बनाने का ऐलान किया।

इंग्लिश मीडियम के बनाए जाएंगे 25 हजार स्कूल 

विज्ञापन

बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार करते हुए आत्मानंद स्कूल योजना के तहत 251 पुराने भवनों में 800 करोड़ खर्च कर दिए। कांग्रेस ने शिक्षा को बाजार बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि एक साल में प्रदेश में 33 हजार नए टीचरों की भर्ती होगी। अगले पांच साल में 25 हजार स्कूल अंग्रेजी माध्यम के बनाए जाएंगे। साथ ही हाई स्कूल और हायर एजुकेशन के स्कूल 50-50 खोले जाएंगे।

विज्ञापन

एआई सिस्टम से सुधारी जाएगी शिक्षा की गुणवत्ता

उन्होंने आगे कहा कि एक साल के अंदर शिक्षकों के प्रमोशन के रुके कार्यों को पूरा करेंगे। साथ ही टीचरों की सैलरी विसंगति दूर होगी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि एआई सिस्टम से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारी जाएगी। हमारे राज्य के बच्चे अग्निवीर बनेंगे, इसलिए कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे एनसीसी, स्काउट गाइड आदि ज्वाइन करें।

विज्ञापन

छात्राओं को बांटी जाएगी साइकिल

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि स्कूल की छात्राओं को साइकिल और मीडिल-प्राइमरी स्कूल के बच्चों को जूते-मोजे, बेल्ट और बैग बांटे जाएंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि हर स्कूल में बच्चों को योग और अध्यात्म की शिक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ