Chhattisgarh Former MLA Mohit Ram Kerketta Meet Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। दरअसल जिले के पाली तानाखार का है, यहां पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा हादसे का शिकार हो गए हैं। पूर्व विधायक की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। वैसे इस हादसे में पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन इसमें उन्हें काफी गंभीर चोटे आई हैं। ये हादसा कटघोरा बायपास मार्ग के लखनपुर में हुआ है।
कटघोरा बायपास पर हुआ हादसा
हादसे में घायल पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने बताया कि वह कोरबा से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी कटघोरा बायपास पर बीच रास्ते में एक मवेशी (जानवार) बैठी हुई थी। उस जानवर को बचाने के चक्कर में कार डिसबैलेंस हो गई और सड़क किनते पेड़ से जा टकराई। इसके बाद किसी तरह से ड्राइवर और पूर्व विधायक कार से बाहर निकले और परिवार और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल पूर्व विधायक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: CG: कांग्रेस के सवाल पर वित्त मंत्री का वार, बोले- युवाओं के साथ धोखा करने वालों को सवाल उठाने अधिकार नहीं
साल 2018 में जीता था चुनाव
बता दें कि मोहित राम केरकेट्टा ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए हैं। इसके अलावा मोहित राम केरकेट्टा कोरबा जिले से किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें खेती-बाड़ी करना काफी पसंद है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines