Chhattisgarh Kanker Video Viral : लोग अक्सर ट्रेन या फिर गाड़ी कहीं जा रहे होते हो, तब उनके हाथों में पानी के बोतल नजर आ जाते हैं। लोग एक लीटर मिनरल वाटर के लिए 15 से 20 रुपये खर्च करते हैं। इसके बाद भी अगर पानी का बोतल शुद्ध न हो या फिर जूठा पानी हो तो गुस्सा आना लाजिमी है। छत्तीसगढ़ से मुंह से फूंककर बोतल में पानी भरने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कांकेर के ठेलकाबोड गांव में कांकेर वैली नामक एक्वा वाटर प्लांट स्थित है, जहां एक लीटर वाले पानी के बोतल तैयार होते हैं। इसके बाद मिनरल वायरल के नाम पानी के बोतलों को आसपास के इलाकों में सप्लाई की जाती है। इस मिनरल वाटर फैक्ट्री का एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंह से फूंक मारकर बोतल में भरा पानी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक बोतल में पानी भरने से पहले उसे अपने मुंह से फूंक मारते हुए नजर आ रहा है। उसने फूंक मारकर पहले बोतल को फूलाया और फिर उसमें मशीन के जरिए पानी भरा गया। बाद में यही पानी का बोतल दुकानों में गया। इसे लेकर इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
प्रशासन ने प्लांट को किया सील
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और फैक्ट्री के मालिक को नोटिस जारी किया। जांच के बाद कांकेर वैली वाटर प्लांट को सील कर दिया गया। फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई करने के दौरान जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी।