Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर स्थित हॉस्टल के बारे में लगातार चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। यहां लगभग 200 छात्राओं की सुरक्षा का जिम्मा रात के समय सिर्फ एक महिला चपरासी के पास था। बता दें कि पखांजूर के हॉस्टल में एक नाबालिग छात्रा गर्भवती हो गई थी। हॉस्टल की अधीक्षक ने मामला दबाने के लिए उसको घर भेजा था। जहां उसका अबॉर्शन करवा दिया गया। लेकिन मामला सामने आते ही इस पर जांच शुरू हो गई। जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था। इस मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने आदेश दिए थे। सरकारी आवासीय विद्यालय की छात्रा प्रेग्नेंट मिली थी। जिसके बाद हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट को निलंबित किया जा चुका है।
5 लोगों की टीम 2 दिन में देगी रिपोर्ट
जांच एसडीएम अंजोर सिंह पैकरा की निगरानी में हो रही है। 5 लोगों की टीम दो दिन में रिपोर्ट सौंपेंगी। बेठिया गांव के सरपंच और लोगों ने मामले की शिकायत कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर से की थी। ग्रामीणों ने मामले में अब चौंकाने वाली बातें बताई हैं। ग्रामीणों के अनुसार महिला अपनी मर्जी से छात्रावास चला रही थी। यही नहीं, छात्राओं से जबरन काम करवाने के भी आरोप महिला अधीक्षक पर लगे हैं। आरोप है कि महिला रात के समय सोने के लिए अपने घर चली जाती थी।
200 छात्राओं की सुरक्षा का जिम्मा एक महिला चपरासी पर होता था। सुरक्षा में ढील का फायदा किसी अज्ञात ने उठाया। उसने छात्रा को गर्भवती कर दिया। गर्भपात भी करवा दिया और लड़की को परीक्षा में बैठने से भी रोक दिया। ग्रामीणों का दावा है कि महिला लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए किसी चर्च में भी भेजती थी। प्रेग्नेंट लड़की के बारे में न पुलिस को बताया गया और न ही सीनियर अधिकारियों को। छात्रावास अधीक्षक विनीता कुजूर को निलंबित कर नई नियुक्ति की गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि किसी और छात्रा के साथ तो गलत काम नहीं हुआ?
यह भी पढ़ें:मणिपुर में CRPF के काफिले पर हमला, जवान का बलिदान; कायराना हरकत के पीछे कौन?
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines