घर से निकाल रहे थे, इसलिए मैंने ईंटें मार-मार मौत की नींद सुला दिया...बेटे ने कबूली पिता की हत्या

image - 2023-09-27T175549.964

Chhattisgarh son Killed His Father: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बाप- बेटे के प्यार भरे रिश्ते को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी है। निर्दयी बेटे ने अपने पिता को ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

बेटे ने पिता को ईंटें मार-मार उतारा मौत के घाट

ये वारदात जगीर-चांपा जिले के शांतिनगर की है। आरोपी पहचना शंकर सारथी के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वारदात की वाले दिन उसका अपने पिता दयाराम सारथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान आरोपी के पिता ने उसके साथ काफी गाली-गलौज कर रहा था। इसी बीच उसे गुस्सा आ गया और पास में रखी ईंट से अपने पिता पर हमला बोल दिया। गुस्से में आरोपी बेटे ने पिता पर ईंट से अंगिनत बार हमला किया। इस दौरान दयाराम सारथी के सिर में ईंट से गंभीर चोट लग गई।

विज्ञापन

इलाज के दौरान पिता की मौत

शंकर सारथी को पिता पर इस तरह से हमला करते देख आसपास के लोग मौके पहुंचे और दोनों को अलग किया। इसके बाद घायल पिता दयाराम सारथी को पास के अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ