Indian Railways New Feature: भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में आगजनी की घटना से बचाव के लिए एक अहम पहल शुरू की है। इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने तीनों मंडलों के 28 जोड़ी ट्रेनों के 415 एसी कोचों को एडवांस फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम से लैस कर दिया है। यह सिस्टम धुंआ डिटेक्ट कर अलार्म, लाइट इंडिकेटर, आडियो साउंड से यात्रियों को सतर्क करेगा। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और यात्रा को बेहतर करने के लिए लगातार काम कर रहा है।
सतर्क करने में करता है सहायता
स्मोक डिटेक्शन एक लूप में कंट्रोल माड्यूल से जुड़ा होता है, जो आगजनी की स्थिति में कंट्रोल माड्यूल आडियो विजुअल साउंड अलार्म, लाइट इंडिकेटर, प्रीलोडेड घोषणा के लिए पीए सिस्टम और ब्रेक का स्वचालित रूप से कार्यरत हो जाएगा तथा ट्रेन को रोककर यात्रियों को सतर्क करने में सहायता करता है। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रेनों के पावर कार एवं पैंट्रीकार में भी एडवांस फायर एंड स्मोक डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम के तहत एस्पीरेशन एवं हीट टाइप फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सेंसर्स, सप्रेशन आउटलेट, अलार्म बजर आदि उपकरण लगाए गए हैं।
धुंआ, चिंगारी की स्थित में बजेगा अलार्म
इस सिस्टम में धुंआ, चिंगारी या आग का संकेत मिलते ही लगे सेंसर सक्रिय हो जाएंगे और अलार्म बजने के साथ दोनों सिलेंडर क्रियाशील होकर प्रेशर बनाने लगेंगे। कुछ देर में नाइट्रोजन और पानी का मिश्रण पाइपों में प्रवाहित होने लगेगा और दबाव बढ़ते ही वाल्व खुल जाएगा, जिसके बाद नाइट्रोजन मिश्रित पानी की बौछार शुरू हो जाएगी और आग पर काबू पा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की 57 विधानसभा सीटें, जिनका ‘सरताज’ चुनेंगी महिलाएं, दंतेवाड़ा-चित्रकोट में सबसे ज्यादा महिला वोटर्स
इसके अलावा एसी कोचों में ध्रूमपान करने वाले भी चिन्हित किए जा सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि ध्रूमपान करने वाले लोगों से सहयात्रियों को बहुत परेशानी होती है तथा ट्रेनों में आग लगने की संभावना रहती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पहले ही पेंट्रीकार से गैस के सिलेंडर हटाया जा चुके हैं।
इन ट्रेनों में होगी सुविधा
रेलवे द्वारा वर्तमान में बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, शिवनाथ एक्सप्रेस, बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 28 जोड़ी ट्रेनों के एसी कोचों में फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम लगाया जा चुका है। इसके अंतर्गत बिलासपुर मंडल की 14 जोड़ी, रायपुर मंडल की 13 जोड़ी और नागपुर मंडल की एक जोड़ी ट्रेनों के सभी एसी कोच, पावरकार, पेंट्रीकार में यह सिस्टम लगाया गया है। इस सिस्टम के अतिरिक्त सभी पावर कार, पैंट्री कार और एसी कोचों में अग्नि शमन उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines